फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   JCCJ 10 promises on stamp paper: Amit Jogi said - milk shops will open instead of liquor

स्टांप पेपर पर JCCJ के 10 वादे: अमित जोगी ने कहा- शराब की जगह खुलेंगी दूध की दुकानें,प्रदेश में D कंपनी का राज

Sun, 17 Sep 2023 05:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने राजधानी रायपुर  स्थित सागौन बंगला में विधानसभा चुनाव को लेकर 10 बिंदुओं पर आधारित पार्टी का घोषणा पत्र को स्टांप पेपर पर जारी किया। इस दौरान अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ बने 23 साल हो गए हैं।

विज्ञापन
JCCJ 10 promises on stamp paper: Amit Jogi said - milk shops will open instead of liquor
स्टांप पेपर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के 10 वादे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने राजधानी रायपुर  स्थित सागौन बंगला में विधानसभा चुनाव को लेकर 10 बिंदुओं पर आधारित पार्टी का घोषणा पत्र को स्टांप पेपर पर जारी किया। इस दौरान अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ बने 23 साल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ की जैसे उम्र बढ़ रही है वैसे ही लूट भी बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में 20 साल से डी कंपनी का राज चल रहा है । डी से डॉक्टर और डी से दाऊ। जैसे राजन और दाऊद हैं वैसे ही रमन और दाऊ है। मिलकर सब खेल चल रहा है। 

विज्ञापन




अमित जोगी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को एक बार तू लूट, एक बार मैं लूट और दोनों को जेल जाने से छूट। एक ने छत्तीसगढ़ को पेसीएम बनकर लूटा और दूसरे ने एटीएम समझकर लूटा। ये वही भूपेश हैं जो कांग्रेस की सरकार बनते ही रमन को जेल में डालने वाले थे  और यह वहीं भाजपा है जो ईडी को सीएम हाउस तक ले आई। सीएम हाउस से सबको उठाकर ले गई, लेकिन खुद सीएम के गोद में जाकर बैठ गई। मोदी छत्तीसगढ़ आते हैं, धर्म-कर्म की बात करते हैं लेकिन भ्रष्ट सीएम की बात नहीं करते। उधर बाबा और दाऊ, मोदी सरकार को “दानवीर कर्ण” बोलते हैं और इधर कांग्रेस वाले “शकुनि” बोलते हैं।  ये दोनों ‘एक परिवार है जिसकी संतान भ्रष्टाचार है’ ।  कांग्रेस भाजपा दोनों एक दूसरे के कमीशन की बात करते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के विजन और मिशन की कोई बात नहीं करते , लेकिन मेरी लड़ाई न कांग्रेस से है और न भाजपा से, मेरी लड़ाई गरीबी से है। हम तो इन दोनों राष्ट्रीय दलों से लड़ाई नहीं बल्कि इनकी विदाई करने के लिये जनता के बीच जा रहे हैं । 
विज्ञापन


जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ की सवा तीन करोड़ जनता को अपना नोटरी रजिस्टर्ड “शपथ पत्र” जारी करते हुए कहा कि 10 कदम गरीबी ख़त्म की नीति और नियत के साथ हम जनता के बीच इस शपथ पत्र को ले जा रहे हैं। मैंने इस शपथ पत्र में लिखा है कि यदि मैं यह 10क दम उठाने में विफल रहा, तो मुझे सूली पर चढ़ा दो, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मैं गरीबी को सूली पर चढ़ाऊंगा 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीसीजे के घोषणा पत्र के 10 वादें- 

  1. अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा एवं आर्थिक रूप से कमजोर अन्य सभी वर्गों के परिवारों को 5 लाख रु । बेटी के जन्म होने पर 1 लाख रु।
  2. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3000 रु। वृद्धजनों को 4500 रु पेंशन। 
  3. धान का समर्थन मूल्य 4000 रु प्रति क्विंटल। प्रति वर्ष, प्रति एकड़ 10 हजार रु सहायता। बिजली फ्री।
  4. 15 वर्ष से काबिज वालों को पट्टा। कच्चे मकान वालों को 2 बेडरूम "जोगी आवास" । 
  5.  8 वर्षों से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों का नियमतिकरण। सरकारी,निजी संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण ।
  6. सालाना 10 लाख रु से कम आय वाले स्वरोजगार और व्यवसाय को राज्य के सभी टैक्स से छूट।
  7.  सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं सभी का कैशलेस मुफ्त इलाज।
  8. छात्र-छात्राओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा हेतु 100% अनुदान। 
  9. दारू की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी। राज्य में दुग्ध क्रांति लायी जाएगी। 
  10.  छत्तीसगढ़ के सभी परमपूज्य संतों और महारत्नों के धाम का विश्व स्तरीय विकास। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed