फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Young man living on rent misdeed a woman in Janjgir Champa

Janjgir Champa: महिला से किराये पर रह रहे युवक ने दुष्कर्म किया, आरोपी झारखंड से हुआ गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Dec 2023 10:58 PM IST
सार

एएसआई राम प्रसाद बघेल ने बताया कि आरोपी रंजन नायक चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर झारखंड फरार हो गया था। किसी तरह से आरोपी को पकड़ा गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कबूली।

विज्ञापन
Young man living on rent misdeed a woman in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को घर में अकेला पाकर किराये पर रहे युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। किसी को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रंजन नायक जो घर में किराए से रहता था। 28.7.2023 की शाम महिला घर पर अकेली थी। तभी रंजन ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया है और फोटो वीडियो बना लिया। आरोपी ने मामले की जानकारी किसी को भी बताने पर फोटो और वीडियो वायरल की धमकी दी। जिसके कारण पीड़िता महिला चुप रही।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता से की पैसों की मांग तब मामले का हुआ खुलासा
आरोपी रंजन नायक पीड़ित महिला को डरा धमकाकर पैसों की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। जिस पर पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपी को झारखंड से पुलिस ने किया गिरफ्तार
एएसआई राम प्रसाद बघेल ने बताया कि आरोपी रंजन नायक चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर झारखंड फरार हो गया था। किसी तरह से आरोपी को पकड़ा गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कबूली। वहीं घटना में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद किया गया है। आरोपी रंजन नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed