फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Worship at Baba Kaleshwar Nath Temple in Janjgir Champa

Sawan 2024: जांजगीर चांपा में जयकारों से गूंजे शिवालय, 450 साल पुराना है प्रसिद्ध बाबा कलेश्वर नाथ का मंदिर

Mon, 22 Jul 2024 11:23 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 11:23 AM IST
सार

जांजगीर चांपा में भक्त सावन के पहले सोमवार को प्रसिद्ध बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग बोल बम, ओम नमः शिवाय के नारे लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Worship at Baba Kaleshwar Nath Temple in Janjgir Champa
प्रसिद्ध बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के छोटा उज्जैन के नाम से प्रसिद्ध बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर में सावन के पवित्र माह की शिवालय में गुंजा हर हर महादेव के का नारा और श्रद्धालू जल अभिषेक करने पहुंचे। आज सावन माह का पहला सोमवार है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से छह किलो मीटर दूर हसदेव नदी के तट पर स्थित ग्राम पीथमपुर शंकर भगवान के प्रसिद्ध मंदिर बाबा कलेश्वर नाथ में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ है। जो दर्शन ओर जल अभिषेक करने हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बाबा कलेश्वर नाथ का मंदिर लगभग 450 वर्ष पुराना है। मंदिर परिसर में समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा भी मंदिर के सभी द्वार पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालु शिव मंदिर में पूजा कर अपने-अपने घर परिवार की मंगल कामनाओं की मांग कर रहे हैं। बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग की जलहरी के जल का विशेष महत्व है। पीने मात्र से पेटदर्द और बांझपन से मुक्ति मिल जातीहै। साथ ही साथ जिले के सभी शिवालयों में आज सुबह से ही जय भोलेनाथ और बम-बम भोले का नारा गूंज रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed