फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Woman Harassment and murdered body found one kilometer away from home in Janjgir Champa

Janjgir Champa: महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर से एक किलो मीटर दूर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Aug 2024 04:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Aug 2024 04:25 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में अधेड़ महिला का संदिग्ध हालात में शव झाड़ियों में मिला है। अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान सुखमनि अहिरवार के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Woman Harassment and murdered body found one kilometer away from home in Janjgir Champa
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में अधेड़ महिला का संदिग्ध हालात में शव झाड़ियों में मिला है। अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान सुखमनि अहिरवार के रूप में की गई है। पुलिस टीम,FSL की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही एक संदेही को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 की रहने वाली 55 वर्षीय अधेड़ महिला सुखमनी अहिरवार गुरुवार की शाम रात करीबन 7 से 8 बजे घर से निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिवार वालो का कहना कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर अति थी इस वजह से खोज बिन नही की गई।  

विज्ञापन


अकलतरा पुलिस ने बताया की राहगीरों से सूचना मिली की सड़क के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची अधेड़ महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले है आशंका है की पहले महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं प्रथम दृष्टि हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पहुंचे हुए थे,मौके पर जाकर देखा और एफएसएल टीम को बारीकी से जांच करने कहा है। वहीं अकलतरा पुलिस ने संदेही को पकड़ा है और उसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed