फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   two accused of ganja smuggling arrested in Janjgir

ओडिसा से नागपुर जा रहे थे गांजा तस्कर: जांजगीर में दो को दबोचा, एक लाख की कीमत का गांजा बरामद

Tue, 30 Apr 2024 10:31 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक लाख का गांजा ओडिसा के बलांगीर से नागपुर लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
two accused of ganja smuggling arrested in Janjgir
दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड के पास से 10 किलो 605 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ओडिशा के बलांगीर से नागपुर में ऊंचे दामों पर बिक्री किया करते थे। यह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सिटी कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया की सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हुए है। बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन


मौके पर रखे बैग की तलाशी की गई तो उसके अंदर गांजा भरा हुआ था। जिसमें से 10.605 किलो गांजा कीमती एक लाख सात हजार 566 रुपेय जब्त किए हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवर को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी मुन्ना कुमार 26 वर्ष बिहार और गोविंद यादव निवासी उत्तरप्रदेश दोनों गांजा तस्करी का काम करते हैं। 29 अप्रैल को ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन से नागपुर जा रहे थे। मगर दिन होने के कारण जांजगीर के नैला रेलवे स्टेशन पर उतर गए। क्योंकि बिलासपुर में पकड़े जाने का डर था। नैला रेलवे से उतरकर नया बस स्टैंड पहुंचे। जहां गांजा को खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed