{"_id":"644a49e7c1246b4d7f0b47d6","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-money-by-breaking-bike-trunk-in-janjgir-champa-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चोर-चोर मौसेरे भाई': बस स्टैंड पर खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 77 हजार चोरी, आरोपी भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चोर-चोर मौसेरे भाई': बस स्टैंड पर खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 77 हजार चोरी, आरोपी भाई गिरफ्तार
Thu, 27 Apr 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:39 PM IST
सार
बाइक को बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया और बाजार में निकल गए। कुछ समय बाद लौटे तो देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई थी और उसमें रखे 77 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में चोरों ने बस स्टैंड पर खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़कर 77 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उरगा निवासी फिरत कंवर अपनी पत्नी के साथ बेटे की शादी के लिए सामान खरीदने सक्ती आए थे। वहां उन्होंने बाइक को बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया और बाजार में निकल गए। कुछ समय बाद लौटे तो देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई थी और उसमें रखे 77 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज किया और सूचना पर कोसमंदा निवासी शिव कुमार धीवर को पकड़ लिया। वह पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका था। पूछताछ में उसने अपने मौसी के बेटे सुंदर लाल धीवर के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी किए रुपये बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन