Janjgir-Champa: जहरीली शराब पीने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, परिजनों में मातम, जांच में जुटी पुलिस
जितेंद्र कुमार को बिलासपुर रेफर किया गया था जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि जिले में लगातार ऐसी घटना हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाहीबाना गांव में शराब पीने से दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार परसाही बाना गांव में संजय सांडे उम्र 41 साल संतकुमार सांडे उम्र 43 साल और जितेंद्र सोनकर उम्र 38 ने शराब पी थी। जिसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई और अकलतरा अस्पताल ले जाने पर दो सगे भाई संजय सांडे और संत सांडे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं तीसरे व्यक्ति जितेंद्र कुमार को बिलासपुर रेफर किया गया था जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि जिले में लगातार ऐसी घटना हो रही है। 15 मई को रोगदा में सेना के जवान समेत तीन की मौत हुई थी। इसके बाद 31 अगस्त को अमोदा गांव में दो की मौत हुई थी।
अकलतरा के परसाहिबाना गाँव मे शराब पीने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। इस मामले मे परिजनों के साथ बीजेपी ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे की और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। बीजेपी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने मुआवजा देने के बाद ही मृतकों का पोस्टमार्टम कराने में अड़े हैं।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी साहू ने बताया आज सुबह संजय सांडे और संत कुमार सांडे और जितेन्द्र सोनकर एक साथ मछली मारने तालाब गए थे, और एक साथ देशी शराब पी, शराब पीने बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया जहां संत राम सांडे और संजय कुमार सांडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र कुमार को सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया और अस्पताल पहुंचने से पहले जितेंद्र की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने मृतकों को शराब पीने की पुष्टि की है।