{"_id":"69561406a9c6767ab30ed5e3","slug":"three-arrested-for-illegal-recovery-on-abadi-land-in-janjgir-champa-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa News: आबादी जमीन पर अवैध वसूली का आरोप, पार्षद सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa News: आबादी जमीन पर अवैध वसूली का आरोप, पार्षद सहित तीन गिरफ्तार
Thu, 01 Jan 2026 12:46 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:46 PM IST
सार
राहौद में आबादी जमीन पर झोपड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने पार्षद नरसिंग गोड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के राहौद में आबादी जमीन पर बने झोपड़ी नुमा मकान में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पार्षद नरसिंग गोड 33 वर्ष सहित उसके दो साथी बनक राम गोड 50 वर्ष और भगत गोड 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शीतला बाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2025 में अरुण कुमार के माध्यम से 17 अप्रैल को दया शंकर गोड से आबादी जमीन 2.50 लाख रुपये में खरीदी थी, जहां वह झोपड़ी नुमा मकान बनाकर रह रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पार्षद नरसिंग गोड अपने साथी बनक राम और भगत गोड के साथ मिलकर उक्त भूमि को आबादी भूमि बताते हुए मकान बनाने के नाम पर 2 से 2.50 लाख रुपये की अवैध वसूली करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
रकम नहीं देने पर तीनों आरोपियों ने एक राय होकर महिला के मकान के पास जाकर सब्बल से दीवार और टीन शेड तोड़ दिया। इसके बाद घर के अंदर रखे कपड़े, कुर्सी, राशन, बर्तन सहित अन्य सामान बाहर निकालकर मकान में आग लगा दी। आगजनी से मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
घटना के दौरान आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भागकर अपनी जान बचा सकी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की। घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।