{"_id":"683f29773b261e839f0d1818","slug":"step-mother-father-and-brothers-killed-a-young-man-in-janjgir-champa-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में हत्या: जांजगीर चांपा में सौतेली मां, पिता और भाइयों ने युवक पर किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में हत्या: जांजगीर चांपा में सौतेली मां, पिता और भाइयों ने युवक पर किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Jun 2025 10:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:38 PM IST
सार
घटना के दिन पिता वीरेंद्र कुर्रे अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ बिलारी आए। नरेश अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वीरेंद्र, राकेश, कांति और उनका दोस्त रामशंकर वहां पहुंचे। जमीन का बंटवारा और एसईसीएल में नॉमिनी को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बिलारी में जमीन विवाद और एसईसीएल में नॉमिनी को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सौतेली मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मृतक नरेश कुर्रे, पिता वीरेंद्र कुर्रे की पहली शादी से हुआ था और इकलौती संतान थी। वीरेंद्र ने दूसरी शादी कांति उर्फ सुशीला लहरें से की थी, जिससे उनके दो बेटे राजेश और राकेश हैं। ग्राम बिलारी में खरीदी गई जमीन वीरेंद्र और उनके भाई कृष्ण कुमार के हिस्से में थी।
विज्ञापन
घटना के दिन पिता वीरेंद्र कुर्रे अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ बिलारी आए। नरेश अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वीरेंद्र, राकेश, कांति और उनका दोस्त रामशंकर वहां पहुंचे। जमीन का बंटवारा और एसईसीएल में नॉमिनी को लेकर विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर राकेश और राजेश कार से कत्तानुमा हथियार लेकर आए। कांति के हाथ में बांस का डंडा था। सभी ने नरेश पर हमला कर दिया। बचाव में आए नरेश की पत्नी रानी कुर्रे और कृष्ण कुमार को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल नरेश को सरकारी अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।