जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार
Truck Crushes Bike Rider: मृतक स्वामी आत्मानंद स्कूल नवागढ़ में शिक्षक के पद पर पदस्थ था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक की तलाश की जा रही है। चालक हादसे के बाद से ही फरार है।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हुई है। ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस जांच कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, शाम करीबन सात बजे जांजगीर के एनएच-49 मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सवार युवक लक्ष्मीकांत कश्यप 32 वर्ष को पहले टक्कर मारी जिसके बाद कुचला है और मौके पर ही मौत हुई है। मृतक स्वामी आत्मानंद स्कूल नवागढ़ में शिक्षक के पद पर पदस्थ था।
घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को मुख्यमार्ग से उठकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मचुरी में रखा गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
मुख्यमार्ग में लगे दुकानों के सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक की तलाश की जा रही है। चालक हादसे के बाद से ही फरार है। मुख्यालय में नो एंट्री के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन शहर के अंदर हो रहा है जिससे दुर्घटना हो रही है। वहीं यातायात पुलिस चौक में होने के बाद भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं लगा पा रही। कहीं न कहीं यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण हीं युवक की जान गई है।