फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Seven people were cheated of Rs 48 lakh in the name of getting a job were deceived into getting a salary of Rs

Janjgir Champa: नौकरी लगाने के नाम पर सात लोगों से 48 लाख रुपए की ठगी, 70 हजार वेतन दिलाने दिया था झांसा

Fri, 04 Oct 2024 05:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 04 Oct 2024 05:31 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में नौकरी के लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमे सात बेरोजगारों को एक साई बेबी फूड्स संस्था डायरेक्टर, सह डायरेक्टर और नगर निगम कोडिनेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपए की ठग लिया गया है।

विज्ञापन
Seven people were cheated of Rs 48 lakh in the name of getting a job were deceived into getting a salary of Rs
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में नौकरी के लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमे सात बेरोजगारों को एक साई बेबी फूड्स संस्था डायरेक्टर, सह डायरेक्टर और नगर निगम कोडिनेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपए की ठग लिया गया है।  घटना के बाद ठगी के शिकार लोगों ने इस मामले की शिकायत जिले के एसपी कार्यालय में की है। वही जातिगत गाली गलौज भी दिया गया जिसकी रिपोर्ट अजाक थाना जांजगीर में किया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,,शिकायतकर्ता हेमा पात्रे के बताया की वर्ष 2021 में एक साई ट्रस्ट बेबी फूड्स नाम की एक संस्था में अलग-अलग पोस्ट पर नौकरी को लेकर विज्ञापन जारी हुआ था। विज्ञापन में जारी फोन नंबर के आधार पर ग्राम चंदिनया थाना बलौदा क्षेत्र की युवती हेमा पात्रे की पहचान चांपा नगर के वार्ड नंबर 25 एक व्यक्ति अनिल श्रीवास से जान-पहचान हुई थी।  उसने हेमा  को साई ट्रस्ट बेबी फूड्स कंपनी में डायरेक्टर बनाने की बात कही और हेमा के घर बलौदा उससे मिलने के लिए पहुंचा। नौकरी लागने के एवज में 3 लाख 80 हजार रुपए की मांग की। नौकरी लगने के बाद 70 हजार रुपए मिलने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने अलग-अलग कर ठग के खाते में करीब 1 लाख 70 हजार रुपए ऑनलाइन व 1 लाख 10 हजार रुपए कैश दे दिया। रुपए पाने के बाद ठग ने फजी नियुक्ति पत्र व आईकार्ड जारी कर दिया। इससे युवती को पूरी तरह से काम पर भरोसा हो गया। लेकिन ठग ने कैसे और कब से काम करना है इसकी जानकारी लंबे समय तक नहीं दी। इससे परेशान होकर युवती ने ठग के फोन पर कई बार फोन लगाया। परेशान होकर युवती व्यक्ति के घर पहुंची। लेकिन  नौकरी लगाने व रुपए वापस लौटाने से मना कर दिया। युवती को डराने धमकाने लगा। उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजवा देने व पुलिस के बड़े अधिकारियों थाना प्रभारी,एसपी, आईजी से सेटिंग होने की जानकारी देकर जातिगत गाली गलौज करते हुए वहां से भगा दिया। घटना के बाद युवती ने इस मामले की लिखित शिकायत एसपी कार्यालय में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने ठगी का लगया है आरोप
युवती के अलावा दौलत दास ने 1 लाख 25 हजार रुपए, दीपक कुमार ने 4 लाख 35 हजार रुपए, संजीव कुमार ने 1 लाख रुपए, चंद्र प्रकाश केवट ने 4 लाख 20 हजार रुपए, दिलराज सांडे ने 2 लाख रुपए, सत्यनारायण सांडे ने 32 लाख 38 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed