फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   road accident in chhattisgarh; three killed in two trucks collision in Janjgir-Champa

दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन की मौत: जांजगीर-चांपा में हादसा, गैस कटर से काटकर दो घंटे बाद निकाला जा सका शव

Sat, 20 May 2023 01:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 20 May 2023 01:45 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा था। पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर उसे जब तक बाहर निकाला, वह दम तोड़ चुका था। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। 
 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; three killed in two trucks collision in Janjgir-Champa
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसा दो ट्रकों की टक्कर के चलते हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने एक वाहन में फंसे चालक के शव को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर बाहर निकाला। हादसा चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, चांपा की ओर से एक ट्रक बम्हनीडीह की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सामने से आ रहा था। हथनेवरा गांव के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों ट्रक एक-दूसरे में घुस गए। इसके कारण एक ट्रक के चालक शिवरीनारायण के बिलारी निवासह राहुल साहू (19) की मौत हो गई और उसके हेल्पर जैजैपुर के सेंदरी निवासी त्रिलोचन केवट (22) घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




वहीं दूसरे ट्रक के हेल्पर झारखंड के कजरा निवासी फारुक अंसारी (27) और चालक ने भी दम तोड़ दिया। अभी तक चालक का नाम और पता सामने नहीं आ सका है। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल, चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और टीआई मनीष सिदार मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा था। पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर उसे जब तक बाहर निकाला, वह दम तोड़ चुका था। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed