{"_id":"6481afe7bcca0c0e2908a914","slug":"one-killed-three-injured-including-girl-student-in-bike-and-scooty-collision-in-janjgir-champa-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत: बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, छात्रा सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत: बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, छात्रा सहित तीन लोग घायल
Thu, 08 Jun 2023 04:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:09 PM IST
सार
उपचार के दौरान बाइक चला रहे सागर कश्यप की मौत हो गई। वह किसी दुकान में काम करता था। वहीं छात्रा पूर्वा सहित दोनों युवक घायल हुए हैं। पूर्वा खांडेकर के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी और बाइक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि छात्रा सहित तीन लोग घायल हुए हैं। छात्रा की हालत गंभीर है। उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूटी से जा रही थी, जबकि तीनों युवक बाइक पर सामने से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा पामगढ़ से जांजगीर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम भदरा में हुआ है। मुड़पार निवासी पूर्वा खांडेकर (15) स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने के लिए पामगढ़ जा रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर कुटरा निवासी सागर कश्यप (20), बजना कश्यप (20)और चंद्रमणि कश्यप (22) घर लौट रहे थे। तभी स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही चारों उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर के चलते दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने चारों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
उपचार के दौरान बाइक चला रहे सागर कश्यप की मौत हो गई। वह किसी दुकान में काम करता था। वहीं छात्रा पूर्वा सहित दोनों युवक घायल हुए हैं। पूर्वा खांडेकर के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों गाड़ियों को थाना लेकर आया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन