फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   No trace of the man who drowned in Hasdeo river even after eight hours in Janjgir-Champa

Jajgir-Champa: हसदेव नदी में डूबने वाले शख्स का आठ घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, बेटी और भतीजे की बचाई जान

Sat, 07 Jun 2025 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के पास हसदेव नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की तेज बहाव में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन
No trace of the man who drowned in Hasdeo river even after eight hours in Janjgir-Champa
हसदेव नदी में डूबा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के पास हसदेव नदी में  नहाने गए एक व्यक्ति की तेज बहाव में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई, लेकिन 8 घंटे की मशक्कत के बाद भी डूबे व्यक्ति का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


दरअसल हथनेवरा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू, आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बेटी और भतीजे के साथ नहाने के लिए हसदेव नदी पहुंचा था।नहाते वक्त उसकी बेटी और भतीजा नदी के बहाव में बहने लगे। उन्हें डूबता देख लक्ष्मी प्रसाद ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग 8घंटे बीतने के बाद भी जब व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला, तो बिलासपुर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई, जो दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अब तक डूबे लक्ष्मी प्रसाद साहू का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई है और सभी की निगाहें राहत और खोज कार्य पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed