फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   murdered brother in law used to beat his wife after drinking alcohol in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सालों ने की जीजा की हत्या, शराब पीकर पत्नी से करता था मारपीट, पैसों को लेकर भी हुआ था विवाद

Sun, 19 May 2024 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 May 2024 07:58 PM IST
सार

पुलिस को जांच पड़ताल से पता चला की मृतक मुन्ना चौहान के दो साले अमित चौहान और सतीश चौहान घर से फरार है जिन्हें तलाश कर पकड़ गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
murdered brother in law used to beat his wife after drinking alcohol in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम परसदा में  तालाब किनारे मृत अवस्था में मुन्ना चौहान का शव मिला था। उसके दो साले सतीश चौहान और अमित चौहान ने मिलकर हत्या की थी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है। जानकारी अनुसार,18 मई की सुबह तालाब किनारे मृत अवस्था में मुन्ना चौहान 42 वर्ष निवासी इकोनी जा भदोही (उ प्र) का शव मिला था। जिसके कान से खून निकला हुआ था। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में  मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हत्या की बात सामने आई थी। मुलमुला थाना में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस को जांच पड़ताल से पता चला की मृतक मुन्ना चौहान के दो साले अमित चौहान और सतीश चौहान घर से फरार है जिन्हें तलाश कर पकड़ गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


दोनों भाइयों से पूछताछ करने पर बताया की उनका जीजा मृतक मुन्ना चौहान शराब के नशे में अपनी पत्नी संतोषी चौहान और बच्चों के साथ मारपीट करता था। वहीं भांजी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर दो लाख रुपये की राहत राशि मिली थी जिसमें से एक भी रूपये नहीं देने से नाराज और आक्रोशित थे। इस कारण से अपने जीजा मुन्ना चौहान को तालाब के किनारे ले जाकर उसके सिर पर डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed