{"_id":"64f1ce836ec780c95f09de6a","slug":"man-and-woman-died-after-drinking-country-liquor-in-amoda-2023-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: पत्नी को ससुराल लेकर पहुंचा था शख्ख, महिला संग शराब पीते ही जमीन पर गिरा धड़ाम, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: पत्नी को ससुराल लेकर पहुंचा था शख्ख, महिला संग शराब पीते ही जमीन पर गिरा धड़ाम, दोनों की मौत
Fri, 01 Sep 2023 05:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 01 Sep 2023 05:15 PM IST
सार
देसी शराब पीने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा होगा।
विज्ञापन
देसी शराब पीने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराब पीने से ग्राम अमोदा में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदा में बाराद्वार निवासी 30 वर्षीय किरण कुमार सूर्यवंशी अपनी पत्नी को लेकर साले के घर रक्षाबंधन त्योहार मनाने आया था।
विज्ञापन
त्यौहार होने पर रुका हुआ था। रात 7 बजे उसने गांव में ही किसी के घर से देसी शराब खरीदी और पड़ोस की महिला ललिता सूर्यवंशी (46) पति रथराम सूर्यवंशी के साथ शराब पी। शराब पीते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का खुलासा होगा।
विज्ञापन