ड्रीम गर्ल फिल्म से सीखा ठगी का तरीका: जांजगीर चांपा में फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठेकेदार से ठगे 25 लाख रुपये
जांजगीर-चांपा जिले में फेसबुक पर लड़की बनकर ठेकेदार से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले में फेसबुक पर लड़की बनकर ठेकेदार से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। थाना अकलतरा क्षेत्र के ठेकेदार दीपक के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक में एक लड़की पूजा साहू के नाम से से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बातचीत करना शुरू की लड़की ओर ठेकेदार दीपक के बीच फेसबुक व्हाट्सएप से लगातार चैटिंग होते रहा और उसी दौरान आरोपी के द्वारा अपनी बातों के फसाकर पैसा लेना शुरू किया, लगातार विभिन्न फोन नंबरो से आरोपी के द्वारा वाट्सअप चैटिंग कर सुहानी बाते कर, अपनी मां- पिता का स्वास्थ्य खराब होना व बहन का मुम्बई के कालेज में एडमिशन कराना एवं MBBS का एडमिशन करना है कहकर आनलाईन बैंक अकाउंट फोन पे से लगभग 25 लाख रूपये की ठगी किया जब पैसा खत्म हो गया उसके बाद भी पैसा लगातार मांगने पर ठगी का अहसास हुआ और लड़की के बारे में जानने के लिए खाता नंबर , फोन नंबर अन्य माध्यम से पता करने लगा तो लड़की जोकि वास्तविक में लड़का निकला।
जब पुलिस ने आरोपी पूजा साहू उर्फ करण साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम आरोपी करन साहू पिता जनकराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड नं. 01 थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार का होना बताया, आरोपी जुआ खेलने का आदि था और घर वाले के द्वारा इसी आदत के कारण घर के सामन बेचने चोरी करने के कारण घर से निकाल दिया गया था , उसके बाद आरोपी को ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर ठगी करने और पैसा कमाने का आइडिया आया जो, कई लोगों को फंसाने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिला प्रार्थी दीपक को फ्रैंड रिक्वेश भेजने और ठगी करने का उद्देश्य सफल होने से दीपक हैं से लगभग 25 लाख रुपए की ठगी किया, ठगी किए पैसे को जुआ में खेलकर हराना, कुछ पैसे को खा पीकर खत्म करना बताया, आरोपी अपने घर से अलग रहता है घर में उसके उसी ठगी के पैसे से एक पल्सर मोटर सायकल खरीदना पाया गया जिसे जप्त किया गया है, आरोपी के मोबाइल सिम नंबर को जप्त किया गया है आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।