{"_id":"6acf37d1cbf1dd404f096a3a","slug":"khemda-dabhra-gold-mangalsutra-snatching-accused-arrested-motorcycle-and-goods-worth-70000-seized-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4831574-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका: मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका: मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, सामान जब्त
Wed, 14 Oct 2026 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:53 PM IST
सार
सक्ती के खेमड़ा गांव में तालाब का रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला का सोने का मंगलसूत्र लूटने का आरोप। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
लुटेरा आरोपी हुआ गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटने के मामले में डभरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने तालाब का रास्ता पूछने के बहाने 65 वर्षीय महिला को रोका और उनके गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार होने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और ग्राम घोघरी में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र और मोटरसाइकिल समेत करीब 70 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका
पुलिस के मुताबिक, ग्राम खेमड़ा निवासी बद्दूलाल ने 13 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुबह शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच गांव में ननमोहन साहू के घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोककर तालाब जाने का रास्ता पूछा। आरोप है कि बातचीत के दौरान व्यक्ति ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया और गेवराघाट की ओर भागने लगा।
महिला की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने किया पीछा
मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे आरोपी के खिलाफ महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनके नाती कमलेश, योगेश और उमेश के साथ ग्रामीण श्यामलाल ने आरोपी का पीछा किया। ग्रामीणों ने ग्राम घोघरी में उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डभरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पारस कुमार चंद्रा, निवासी वार्ड क्रमांक 12, जुनाडीह विजय नगर, गेवरा प्रोजेक्ट, थाना दीपका, जिला कोरबा के रूप में हुई।
विज्ञापन
मंगलसूत्र और बाइक समेत 70 हजार का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.31 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा लगभग 20 हजार रुपये कीमत की काली बजाज मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस तरह जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है।
न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 407/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।