Janjgir Champa: एसएसटी और एफएसटी की टीम की कार्रवाई, 15 लाख 82 हजार रुपये के अवैध फटाखा जब्त
जांजगीर चांपा जिले में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसएसटी और एफएसटी टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं अवैध सामानों की चेकिंग की गई।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसएसटी और एफएसटी टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं अवैध सामानों की चेकिंग की गई। इस दौरान बलौदा में भरत गुप्ता के दुकान से 42 कार्टून फटाखा कीमती छह लाख 50 हजार रुपये और फोर लाइन सारागाव में चेकिंग के दौरान माजदा गाड़ी में लोड 294 कार्टून में रखे फटाखा कीमती नौ लाख 32 हजार 617 रुपये को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार से एसएसटी की टीम के द्वारा NH 49 फोर लाइन सारागांव में आवागमन कर रहे वाहनों की चेंकिंग की जा रही थी। इस दौरान कार्टून में भरा हुआ फटाखा मिला जिसके संबंध में कोई वैध कागज या जीएसटी बिल नहीं होने पर जब्त किया गया है। जिसकी कीमत नौ लाख 32 हजार 617 रुपये है। वहीं माजदा गाड़ी को भी जब्त कर सारागांव थाने में सुपुर्द किया गया है। आरोपी साहिल खान के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।