फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   जांजगीर चांपा: रात में घर में घुसकर 22 हजार रुपए की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान

जांजगीर चांपा: रात में घर में घुसकर 22 हजार रुपए की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान

Fri, 07 Nov 2025 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Nov 2025 07:39 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवांगन मोहल्ले में रात्रि में घर के अंदर घुसकर पेंट की जेब और पर्स में रखे नगदी रकम 22 हजार रुपए की चोरी हुई थी।

विज्ञापन
जांजगीर चांपा: रात में घर में घुसकर 22 हजार रुपए की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवांगन मोहल्ले में रात्रि में घर के अंदर घुसकर पेंट की जेब और पर्स में रखे नगदी रकम 22 हजार रुपए की चोरी हुई थी,जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो आरोपी करण सिंह मरकाम, प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 हजार रुपए नगदी रकम जब्त की गई है।

विज्ञापन


दअरसल सतीश कुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 5 नवंबर की रात करीबन 1.45 बजे मेरी बेटी उठी और चोर चोर चिल्लाने लगी जिसे सुनकर उठे। तभी अज्ञात व्यक्ति ऊपर सीढ़ी में चढ़ते हुए छत से कूद गया,वही बाहर उसका एक और साथी खड़ा होकर रखवाली कर रहा था वह दोनों एक साथ भाग निकले,,जब कमरे में देखा तो पर्स और पेंट की जेब में रखे 22 हजार रुपए नहीं थे उसे अज्ञात चोरों ने चोरी की है। 
विज्ञापन


बलौदा थाना में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की खोज बीन की गई जिसमें रात्रि में घूमने वाले संदेही करण गोंड और प्रदीप यादव की पहचान कर पता तलाश कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि रात को घर अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपियों के कब्जे से 3 हजार रुपए नगदी रकम बरामद की गई। वही बाकी रकम को खर्च करने की बात कही गई है,दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed