फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Heavy collision between tractor and bike many people injured in the incident in Janjgir Champa

Janjgir Champa: ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर, घटना में कई लोग घायल, उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत

Wed, 03 Jan 2024 07:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 07:16 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के देवरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर हुई। जिसमे दो साल की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हुई है वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। एक बाइक में चारों सवार थे।

विज्ञापन
Heavy collision between tractor and bike many people injured in the incident in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के देवरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर हुई। जिसमे दो साल की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हुई है वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। एक बाइक में चारों सवार थे। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक फरार है। यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

शिवरीनारायण थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी ने बताया की ग्राम जोगीडीपा के रहने वाले भूपेंद्र सारथी पत्नी संतोषी, दो साल की बेटी पूर्णिमा और साले संतोष सारथी के एक मोटर साइकिल में सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वहीं देवी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में मोटर साइकिल में सवार सभी दूर जाकर गिरे जिससे सभी को चोट आई है। 

विज्ञापन

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो साल की मासूम बच्ची पूर्णिमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सभी तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed