फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   head on collision between a trailer and a bike two brothers die mourning spreads among family in Janjgir Champ

Janjgir Champa: ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने से टक्कर, दो भाइयों की मौत, वहीं फ्लाईओवर से गिरकर एक की मौत

Tue, 23 Jul 2024 03:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jul 2024 03:56 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में हाथनेवार गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। एक बाइक में सवार दोनो भाइयों को गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।वहीं  चांपा फ्लाईओवर से गिरने से एक युवक मौत हो गई।  

विज्ञापन
head on collision between a trailer and a bike two brothers die mourning spreads among family in Janjgir Champ
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में हाथनेवार गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। एक बाइक में सवार दोनो भाइयों को गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार है पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त किया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,, ग्रामीणों से रात्रि 9 से 10 बजे सूचना मिली कि हाथनेवार मुख्य मार्ग पर ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मारी है जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हुए है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया था। दोनो मृतकों की पहचान किशन सिदार 20 वर्ष और राजशंकर सिदार 21 वर्ष निवासी नंदेली जिला सक्ति के रूप में की गई।। आज मंगलवार को दोनों के  शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि किशन और राज शंकर दोनों पारिवारिक भाई है दोनों ने कक्षा 9 वी तक की पढ़ाई की है और रोजी मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार की दोनो एक बाइक में बैठ कर घर से जैजैपुर पैसे निकलने जाने की बात कहते हुए निकले थे। देर शाम होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे थे। इस बीच पुलिस से सूचना मिली की दोनो की सड़क दुर्घटना में दोनों की  मौत हुई। दोनो जैजैपुर से चांपा किस लिए आ रहे थे यह जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फ्लाई ओवर से गिरने से युवक की मौत

जांजगीर चांपा जिले के चांपा फ्लाई ओवर ब्रिज के शराब के नशे में धुत रैलिंग पर सोया युवक  की गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
 

चांपा पुलिस को रात्रि करीबन 11.30 बजे सूचना मिली की एक युवक जोकि फलाई ओवर ब्रिज के नीचे मृत अवस्था में पड़ा हुआ हैं। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। मृतक युवक की पहचान लछनपुर निवासी पवन सूर्यवंशी के रूप में की गई। फलाई ओवर ब्रिज में मोटर साइकिल को खड़ी कर रैलिंग में सोने की बात सामने आई है। जिससे वह नीचे मुंह के बल गिराने से उसकी मौत हुई है।आज मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने बताया कि पवन सूर्यवंशी रोजी मजदूरी का काम करता है शादी हो चुकी है एक बच्चा भी है। सोमवार को काम कर घर आया और खाना खाने के बाद आराम कर रहा था। वह सोमवार की रात 11 बजे घर से मोटर साइकिल लेकर निकला था शराब पी रखी थी। कहा जाने के लिए निकला यह परिजनों को भी बताया नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed