Janjgir Champa: एफएसटी की टीम को मिली सफलता, वाहन चेकिंग के दौरान 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद
जांजगीर चांपा में एसएसटी और एफएसटी के दल के द्वारा हथनेवार फोर लाइन के पास वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एफएसटी दल क्रमांक 28 ने वाहन चेकिंग के दौरान 10 लख पांच हजार 700 रुपये की राशि मिलने पर पूछताछ की।
विस्तार
जांजगीर चांपा में एसएसटी और एफएसटी के दल के द्वारा हथनेवार फोर लाइन के पास वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एफएसटी दल क्रमांक 28 ने वाहन चेकिंग के दौरान 10 लख पांच हजार 700 रुपये की राशि मिलने पर पूछताछ की। दस्तावेज नहीं होने पर धारा 102 के तहत कैश जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबित दिल्ली के एसबीजे पुट रेस्ट ऑटो पार्ट्स पीवीटी का कर्मचारी है उसने उक्त रकम को कोरबा, जीपीएम, अंबिकापुर,रायगढ़ से पैसे का कलेक्शन किया था। यहां के दुकानों में ऑटो पार्ट्स का समन कुरियर के माध्यम से दुकानों में भेज दिया करते है जिसके बाद व्यापारियों से पैसे की कलेक्शन करने आया हुआ था। सभी से पैसे का कलेक्शन कर बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रहता था। तभी हथनेवारा चौक फोर लाइन के पास वाहन की तलाशी के दौरान 10 लाख पांच हजार 700 रूपये मिले। उक्त रकम का बिल या दस्तावेज मांगने पर उपलब्ध नहीं होने पर उक्त रकम को चांपा थाने में धारा 102 के तहत राशि को जब्ती किया गया है।