फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Five people died in a collision between a truck and a Scorpio in Janjgir-Champa

जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा: सेना को दो जवान सहित पांच लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर, शादी से लौट रहे थे सभी

Wed, 26 Nov 2025 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Nov 2025 09:46 AM IST
सार

यह दुर्घटना जांजगीर पुलिस थाना क्षेत्र के सुकली गांव के पास मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई। सभी लोग एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Five people died in a collision between a truck and a Scorpio in Janjgir-Champa
Janjgir-Champa Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के सुकली एनएच 49 पर एक ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन में जोरदार भिड़ंत हुई है। जिसमें भारतीय सेना के दो जवान सहित पांच लोगों की मौत हुई है और लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है, उसकी तलाश जारी है। वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, देवांगन समाज में शादी होने पर सभी बलौदा ब्लॉक के पंतोरा बरात में गए थे। वहां से रात को लौट रहे थे, इस बीच स्कॉर्पियो में आठ लोग सवार थे। वहीं, बिलासपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, तभी दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। घटना रात करीबन 12.30 से एक बजे की बीच की है। हादसे में स्कॉर्पियो के बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने बिलासपुर जाने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें बिलासपुर सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया है। तीनों की स्थित स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मृतकों में दो इंडियन आर्मी के जवान थे। जिसमें राजेंद्र कश्यप और पोमेशवर जलतारे शामिल हैं। जिसमें राजेंद्र कश्यप जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पोस्टेड थे। उनकी 18 नवंबर को ही रोगदा गांव में शादी हुई थी। दो महीने की छुट्टी में गांव आए हुए थे। वहीं, पोमेशवर जलतारे की पोस्टिंग सिक्किमी में थी, उनकी,शादी को पांच साल हो चुके हैं और उनकी तीन साल का बच्चा भी है। वह 12 नवंबर को एक माह की छुट्टी में आये हुए थे। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि ट्रक मालिक से बात हो चुकी है। वाहन को जब्त किया गया है, ट्रक चालक मौके से फरार है, उसको तलाश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों का नाम

  1. विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन (उम्र 43)
  2. राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप (उम्र 27)
  3. पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33)
  4. भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू (उम्र 40)
  5. कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू (उम्र 22)

घायलों का नाम
सत्य नारायण साहू (35)
संतोष साहू (30)
दीपक केवट (25)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed