फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dead body of girl child and rabbit found in a drain in Naila in Janjgir Champa

हत्या का हैरान करने वाला मामला: कंबल में मिला एक बच्चा और निर्वस्त्र युवती का शव, मृत खरगोश भी पड़ा था पास

Mon, 15 May 2023 04:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 May 2023 04:43 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र आठ साल, वहीं युवती उम्र 25 साल की बताई जा रही है। वहीं एक खरगोश भी दोनों के शव के पास मृत अवस्था में मिला है।

विज्ञापन
Dead body of girl child and rabbit found in a drain in Naila in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार गांव में मुड़ा नाला में कंबल से लिपटा अज्ञात युवती और एक बच्चे का शव मिला है। दोनों शवों के पास से एक खरगोश भी मृत मिला है। महिला और बच्चे का शव एक दूसरे से लिपट कर रस्सी से बंधा मिला है। दोनो की पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि ग्रामीणों ने नाले में कपड़े से लपटा हुआ शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र आठ साल, वहीं युवती उम्र 25 साल की बताई जा रही है। वहीं एक खरगोश भी दोनों के शव के पास मृत अवस्था में मिला है। बच्चा और युवती दोनों का शरीर एक दूसरे से रस्सी से बंधे हुए कंबल से लपटा हुआ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि दूसरे जगह से दोनों को मार कर शव को मुड़ा नाला के पास फेंक दिया गया है। युवती के शरीर के बाएं पैर में चोट के निशान हैं। युवती निर्वस्त्र अवस्था में मिली है। युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला है। वहीं बच्चे के गले में रस्सी से खींचने से निशान हैं। डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां 500 मीटर तक डॉग घूमते हुए गए, जिसके बाद आगे नहीं बड़ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed