फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Constable arrested for raping a woman in Janjgir Champa

आरक्षक बना भक्षक: जांजगीर चांपा में महिला से दुष्कर्म, दो साल से सिपाही दे रहा था धमकी; हुआ गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 10:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 10:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक महिला को दो साल से धमका रहा सिपाही गिरफ्तार हो गया है। महिला से दुष्कर्म का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Constable arrested for raping a woman in Janjgir Champa
पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में महिला के साथ दो सालों तक दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक अशोक भारती 33 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का डर दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा था। आरक्षक चांपा थाने में पदस्थ था। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति के बीच दो साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था।
विज्ञापन


इस बीच दोनो की जान पहचान हुई थी। आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि केस को और ज्यादा मजबूत बना देता हूं। कहते हुए फोन पर काम को लेकर बातचीत हुआ करती थी। इस बीच बहला फुसलाकर जबरजस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद लगातार 2 सालों से पुलिस वाला होने की धमकी देते हुए लगातार कई बार दुष्कर्म किया है। वर्तमान में चांपा थाने में पदस्थ है। सिटी कोतवाली थाना में धारा 376(2)n, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed