फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   chhattisgarh police returned their lost mobiles to people in sakti

Sakti: खोए हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने चलाया अभियान-'एक प्रयास, आपका गुम मोबाइल, आपके पास'

Wed, 31 May 2023 12:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 31 May 2023 12:57 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक एमआर अहीरे ने कहा की किसी भी दुकानदार या व्यक्ति से बिना बिल जिसमें आईएमइआई नंबर ना लिखा हो, उसे ना खरीदें। हो सकता है वह मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो। 

विज्ञापन
chhattisgarh police returned their lost mobiles to people in sakti
एसपी एम आर अहिरे ने लोगों के मोबाइल लौटाए। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में पुलिस ने लोगों के खोए हुए मोबाइल लौटाए तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। ऐसे करीब 60 लोगों के मोबाइल थे, जो उनको वापस मिले। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इन मोबाइल को तलाश कर बरामद किया। इनमें से कई मोबाइल चोरी हो गए थे, तो कई खो गए थे। बरामद मोबाइल की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, लोगों के मोबाइल लौटाने के लिए 'एक प्रयास, आपका गुम मोबाइल, आपके पास' नाम से अभियान शुरू किया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एमआर अहीरे ने बताया कि, अभियान के तहत आवेदकों से उनके गुम मोबाइल के मिले आवेदन सभी थाना में दर्ज कराए गए थे। इन्हें बरामद कर लोगों को लौटा दिया गया। उन्होंने कहा की किसी भी दुकानदार या व्यक्ति से बिना बिल जिसमें आईएमइआई नंबर ना लिखा हो, उसे ना खरीदें। हो सकता है वह मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो। इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाए जाने पर संबंधित दुकानदार या व्यक्ति पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed