फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   chhattisgarh groom arrested for misdeed on pretext of marriage in janjgir-champa

दुष्कर्मी दूल्हा शादी के दिन गिरफ्तार: बारात से उठा ले गई पुलिस; साथ पढ़ने वाली लड़की बोली- वादा कर किया शोषण

Thu, 04 May 2023 01:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 04 May 2023 01:03 PM IST
सार

लड़की ने बताया कि जब उसे पता चला कि निरंजन कहीं और शादी कर रहा है तो उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में ही खुदकुशी की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh groom arrested for misdeed on pretext of marriage in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दूल्हा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने शादी के दिन ही एक दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बारात निकलते ही पुलिस उसे रास्ते से उठा ले गई। दूल्हे पर साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा है कि शादी का वादा कर आरोपी ने चार साल तक उसका दैहिक शोषण किया। फिर शादी किसी और से करने जा रहा था। लड़की ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खरौद निवासी निरंजन आदित्य (30) की शादी सक्ती जिले के अड़भार निवासी एक युवती से तय हुई थी। शादी की सभी रस्म पूरी हो चुकी थी और बुधवार रात को बारात निकली थी। अभी बारात नगारीडीह तक पहुंची थी कि पुलिस ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद दूल्हा बने निरंजन आदित्य को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी दूल्हे के परिजन ओर रिश्तेदार थाने पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि निरंजन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। 
विज्ञापन




आरोपी के साथ कोचिंग में पढ़ती थी लड़की
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी और निरंजन आदित्य की करीब चार साल से जान पहचान है। दोनों एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते थे। दोनों में बात होने लगी और प्यार हो गया। आरोप है कि निरंजन ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह शादी की बात कहती तो हर बार आरोपी बस आश्वासन दे देता। जब उसे पता चला कि निरंजन कहीं और शादी कर रहा है तो उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में ही खुदकुशी की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed