फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Chhattisgarh Congress worker attacks live-in partner female sweeper with knife in Janjgir-Champa

लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी: कांग्रेस नेता ने सफाईकर्मी पर चाकू से किए चार वार, बेटी को भी बनाना चाहा था शिकार

Wed, 05 Jul 2023 04:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में फरार चल रहे कांग्रेस नेता ने महिला सफाईकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी और महिला सफाईकर्मी लिव-इन में रहते थे। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress worker attacks live-in partner female sweeper with knife in Janjgir-Champa
घायल महिला का बिलासपुर रेफर किया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में फरार चल रहे कांग्रेस नेता ने महिला सफाईकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी और महिला सफाईकर्मी लिव-इन में रहते थे। इस दौरान आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी पर भी बुरी नजर डाली। इस मामले में जेल गया और फिर फरार हो गया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

स्कूल में ही चाकू से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिमा देवांगन (32) अधियारीपाठ स्थित मिडिल स्कूल में सफाई कर्मी है। वह रोज की तरह बुधवार सुबह भी स्कूल में काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विजय यादव पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी विजय ने चाकू निकालकर एक के बाद एक चार वार पूर्णिमा पर कर दिए। इसके चलते पूर्णिमा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। स्कूल में हमले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। उसने पूर्णिमा को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhattisgarh Congress worker attacks live-in partner female sweeper with knife in Janjgir-Champa
आरोपी विजय यादव। - फोटो : संवाद

महिला की सास को भी मारने का किया था प्रयास
पुलिस ने बताया कि, पूर्णिमा के पति की करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही विजय और पूर्णिमा लिव-इन में रह रहे थे। आरोप है कि पूर्णिमा के घर में रहने के दौरान विजय ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। इस पर पूर्णिमा ने उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले ही विजय जमानत पर छूटकर आया था। इसके बाद करीब 20 दिन पहले पूर्णिमा की सास पर हमला कर फरार हो गया। अब उसने पूर्णिमा की जान लेने की कोशिश की। 

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष बोले- भूपेश सरकार में राजनीति का अपराधीकरण
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता ने गरीब महिला जो स्कूल में काम करती है उसके ऊपर चाकू से हमला किया। उस महिला की हालत गंभीर है। इससे पहले भी उसके परिवार वालों को प्रताड़ित किया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं की। वहीं बिलासपुर में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने गरीब किसान के खेत को हड़पने की कोशिश की। कहा कि, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के राज में प्रशासन का राजनीतिकारण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। 

दूसरी ओर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समूह की महिला अकलतरा के शास्त्री चौक के पास बैठाकर प्रदर्शन कर रही हैं और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed