फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Cheating of Rs 20 lakh in the name of job of computer operator in SECL in Janjgir Champa

Janjgir Champa: SECLमें कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के नाम पर 20 लाख रूपये की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

Fri, 24 Nov 2023 05:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 05:03 PM IST
सार

बिलासपुर के एसईसीएल में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रु की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमे एक आरोपी राजकुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Cheating of Rs 20 lakh in the name of job of computer operator in SECL in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के एसईसीएल में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रु की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमे एक आरोपी राजकुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


गौतम रत्नाकर ने बताया की बुक स्टेशनरी  की दुकान चलाता था। आरोपी राजकुमार दिवाकर की भी टाइल्स की दुकान थी जिसमे सामान का लेनदेन होता था अच्छी जान पहचान थी। वर्ष 2022 के अगस्त माह में बताया की बिलासपुर के एसईसीएल में कंप्यूटर ऑपरेटर की वेकांसी निकाली है। और एसईसीएल के अधिकारियों से अच्छी पकड़ होने की बात कही। 

विज्ञापन

वहीं उसका एक अन्य साथी जोकि मध्यप्रदेश का रहने वाला है उसकी भी अच्छी जान पहचान है जिसका झांसा देकर नौकरी के लिए 20 लाख रु लगने की बात कही। जिसके बाद कुछ रकम आरोपी राजकुमार को दिया था । वहीं अक्टूबर माह में व्हाट्सएप के माध्यम से ज्वाइन लेटर आया और कहा की बाकी का पैसा दे दो आप का काम हो गया है। बिलासपुर जाकर ज्वॉइन कर लेना। जिसके बाद पैसे देने के लिए खेत बेचकर,सोने चांदी जमीन गिरवी रखा वहीं रिस्तेदारों से भी पैसा उधारी में लाकर पूरा 20 लाख रु दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटर से हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा खुलासा

10 अक्टूबर 2022 को जब एसईसीएल बिलासपुर में व्हाट्सएप में आए ज्वाइनिंग लेटर को लेकर पहुंचे और वहां जाकर अधिकारी को दिखाने पर पता चला की इस प्रकार का कोई वैंकनसी नहीं निकाली है यह फर्जी है। तब जाकर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

 

थाना प्रभारी कमलेश संडे ने बताया की 20 लाख रुपये के फर्जीवाड़े  की गौतम रत्नाकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसपर आरोपी राज कुमार दिवाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके घर पोड़ी राछा से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी राजकुमार ने 20 लाख रु की धोखाधडी करने की बात स्वीकार किया। जिसपर आरोपी राजकुमार दिवाकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वही एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed