जांजगीर चापा: नाबालिग से शोषण में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, वहीं सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी भी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण करने के मामले में तीन गिरफ्तार। वहीं सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी भी गिरफ्तार।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार मामला दिनांक 09 जून को परिजनों ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध दर्ज कराया गया था। पुलिस नाबालिक बालिका की तलाश कर रही थी। इस दौरान महादेव देवांगन उम्र 23 वर्ष, निवासी बेलदारपार, चांपा के कब्जे से बरामद किया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और नाबालिक को भगाने में दो अन्य युवक टीकम पारकर उम्र 22 वर्ष, विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन 19 वर्ष बेलदारपारा, चांपा) ने सहयोग किया। तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही मुख्य आरोपी मोहन अग्रवाल घटना दिनांक से फरार चल रहा था,उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दरअसल दिनांक 1जून को थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी सुजल उर्फ अनुराग शर्मा निवासी राम मंदिर रोड सक्ती हा.मु. नैला रोड नेताजी चौक जांजगीर को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा था, जिसको पूछताछ करने पर आरोपी विक्कु मित्तल निवासी मारुती विहार चाम्पा एवं आरोपी सौरभ अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार सक्ती को भी प्रकरण में शामिल होना पाए जाने से अभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 2 जून को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण में शामिल आरोपी मोहन अग्रवाल निवासी हटरी चौक शक्ति थाना शक्ति जो घटना दिनांक से फरार था। जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।