फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Bus collided mother and son returning after attending family function

सड़क हादसा: पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे मां बेटे को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के सारागाव थाना क्षेत्र के NH 49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मां और बेटे को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दी जिसमे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bus collided mother and son returning after attending family function
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के सारागाव थाना क्षेत्र के NH 49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बाइक में सवार मां और बेटे को पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने ठोकर मार दी जिसमे बाइक सवार बुजुर्ग महिला धनुषी बाई उम्र 60 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही बाइक चला रहा नरेश राठौर उम्र 35 साल को हल्की चोट आई है। दोनो मां बेटे सारागांव में अपने परिवार में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे जिसके बाद वे अपने घर वापस अफरीद जा रहे थे तभी यह घटना हुई है।

विज्ञापन


घटना के बाद बस चालक बस को छोड़ कर मौके से भाग निकला है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बस चालक के खिलाफ थाने में धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा गया है। घटना के बाद घुसाए ग्रामीणों ने NH 49 में चक्का जाम किया था। जिससे आवागम घंटो बाधित रहा मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाइश दी गई। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को  25 हजार रू सड़क दुर्घटना में शासन की ओर से मिलने वाली राशि प्रदान किया। जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed