{"_id":"66e7e029d3d266427b0cc463","slug":"body-of-person-found-in-hasdeo-river-cause-of-death-unknown-sent-for-postmortem-in-janjgir-champa-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: हसदेव नदी में मिला एक व्यक्ति का शव, मौत का कारण अज्ञात, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: हसदेव नदी में मिला एक व्यक्ति का शव, मौत का कारण अज्ञात, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mon, 16 Sep 2024 01:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:07 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौत का कारण अज्ञात है,नदी के पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है,चांपा थाना क्षेत्र की है घटना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौत का कारण अज्ञात है,नदी के पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है,चांपा थाना क्षेत्र की है घटना।
विज्ञापन
एसडीओपी यदुमणि सिदार से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को हसदेव नदी में नहाने गए लोगो ने नदी ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को हसदेव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार साहू निवासी लछलपुर (साबरिया डेरा) के रूप में की गई है। जोकि बिहार का मूल निवासी है यह मृतका अकेला रहता था और ट्रेलर वाहन को चलवाने का काम करता है।
विज्ञापन
मृतक के जेब से एक मोबाईल और गणेश पंडाल का कूपन बरामद हुई है। मनोज कुमार साहू की मौत का कारण अज्ञात है प्रथम दृष्टि में पानी में डूबने से मौत की आशंका है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन