{"_id":"67d682eedf47edc1900ac8ff","slug":"body-found-in-two-pieces-on-railway-track-young-man-committed-suicide-suicide-note-found-in-his-pocket-in-janj-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: रेलवे ट्रैक में दो टुकड़ों में मिला शव, युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइट नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: रेलवे ट्रैक में दो टुकड़ों में मिला शव, युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइट नोट
Sun, 16 Mar 2025 02:40 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:40 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के नहरिया बाबा मंदिर के पास युवक ने रेलवे ट्रैक की पटरी पर लेकर आत्महत्या की है। दो टुकड़ों में शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। जिसकी पहचान शुभम राठौर 24 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शुभम राठौर ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के नहरिया बाबा मंदिर के पास युवक ने रेलवे ट्रैक की पटरी पर लेकर आत्महत्या की है। दो टुकड़ों में शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। जिसकी पहचान शुभम राठौर 24 वर्ष के रूप में हुई है,मृतक एक पेज का सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतक शुभम राठौर जोकि कोरबा जिले के कटघोरा के PHE विभाग में संविदा पद पर इंजीनियर था। वह होली मानने के लिए जांजगीर आया हुआ था बीती रात को 1 बजे घर से घूमने निकला हुआ था जिसके बाद से घर नहीं लौट है आज रविवार की सुबह 8 बजे सूचना मिली है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें कर्ज को लेकर कुछ बाते लिखी है कुछ लोगो का नाम भी लिखा है। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग को मिलने के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा उसके सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी औरसुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने लोगों से अपील कर कहा कि इस तरह से आत्महत्या करने से समस्याएं हल नहीं होती है। यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो थाने में सूचना जरूर दे ताकि समय रहते हुए हल किया जा सके।