{"_id":"677931979d47ea211506d0cc","slug":"bhupesh-baghel-inaugurated-building-of-kurmi-community-targeted-government-on-many-issues-in-janjgir-champa-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: कुर्मी समाज के भवन का भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण, कई मुद्दों को लेकर सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: कुर्मी समाज के भवन का भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण, कई मुद्दों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Sat, 04 Jan 2025 06:33 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:33 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय में अथरिया कुर्मी समाज के भवन का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों किया गया। छत्तीसगढ़ में सरकार रहते हुए 20 लाख रुपए की राशि समाज को भवन के लिए दी थी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय में अथरिया कुर्मी समाज के भवन का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों किया गया। छत्तीसगढ़ में सरकार रहते हुए 20 लाख रुपए की राशि समाज को भवन के लिए दी थी। वहीं भवन लोकार्पण को लेकर जिला मुख्यालय में गहमा गहमी रही। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में वर्तमान भाजपा की सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से सब वर्ग के लोग टेंशन में है यह तक भाजपा के लोग भी टेंशन में है। उन्होंने कहा कि हमने जो दिया था सब जगह लोकार्पण हो रहा है नवा सरकार कुछ नहीं दिया है न पंचायत में न नगर पालिकाओ में न नगरी क्षेत्र में वही पार्षद निधि तक नहीं दिया गया है। समाज की भवन का लोकार्पण केवल भवन नहीं समाज का प्रतिनिधित करता है जिसमें समाज के बहुत सारे काम होना है। राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव में देरी चाहती है, ताकि मामला कोर्ट में जाए। उन्होंने कहा कि जनता समय पर चुनाव चाहती है, लेकिन सरकार चुनाव से भाग रही है।
विज्ञापन
किसानों को एक मुश्त पैसे देने का वादा
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो किसानों के लिए काम किया चाहे धान खरीदी हो,चार किस्तों में पैसा दिया है जिससे मार्केट में पैसा दिखाता था अब तो मार्केट में पैसा ही नहीं मार्केट सुना पड़ा हुआ है। पहले क्या होता था जब हम किस्सा की राशि खातों में भेजते थे तो किसान मार्केट आकर समान की खरीदारी करता था। अब उठा हो रहा है कहा जा रहा है पैसा मार्केट सुना पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
महतारी वंदन योजन पर कहा कि महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए दे रही मगर मार्केट में पैसा नहीं जा रहा है। एक मामला यह कि सन्नी लियोनी के खाते में पैसा भेजा जा रहा है महतारी वंदन योजना का यह कितना बड़ा भ्रष्टाचार है,ऐसे कई सन्नी लियोनी के खातों में पैसा जा रहा होगा।
बीजापुर में पत्रकार हत्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले दुख प्रकट की उन्होंने PWD मंत्री अरुण साव को निशाने पर लिया। कहा कि जिस विभाग की कमियों को लेकर पत्रकार ने आवाज उठाई, बिना टेंडर पास हुए 90% का भुक्तान हो गया उसी को उजागर करने पर एक पत्रकार को जान से हाथ धोना पड़ा। यह घटना सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने कोबरा बटालियन के जवान को नक्सलियों के पास से छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। अक्सर दौरे पर जाने पर मुलाकात करता था।
धान खरीदी में अव्यवस्था, किसान परेशान
धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसान बरदाना और टोकन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यह स्थिति केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाती है।मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनकी सरकार जनता के हक के लिए लड़ाई जारी रखेगी और किसानों व पत्रकारों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।