{"_id":"67fcd83b66e9b86e080a7e01","slug":"ballast-in-prakash-industries-13-people-injured-fir-against-plant-manager-factory-owner-and-others-in-janjgir-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश इंडस्ट्रीज में बलास्ट: 13 लोग घायल, प्लांट प्रबंधक कारखाना अभिभोगी सहित अन्य पर FIR, लापरवाही आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश इंडस्ट्रीज में बलास्ट: 13 लोग घायल, प्लांट प्रबंधक कारखाना अभिभोगी सहित अन्य पर FIR, लापरवाही आई सामने
Mon, 14 Apr 2025 03:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Apr 2025 03:19 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 15 टन ओल्ड फर्नेश की बलास्ट होने से 13 लोग घायल हुए थे जिसमें 8 ठेका मजदूर और 4 रेगुलर कर्मचारी और जीएम भी झुलसे थे।
विज्ञापन
प्लांट प्रबंधक कारखाना अभिभोगी सहित अन्य पर FIR
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 15 टन ओल्ड फर्नेश की बलास्ट होने से 13 लोग घायल हुए थे जिसमें 8 ठेका मजदूर और 4 रेगुलर कर्मचारी और जीएम भी झुलसे थे। इस मामले में प्लांट में लापरवाही बरती गई है जिसे लेकर चांपा थाने में कारखाना प्रबंधक उदय सिंह और कारखाना अभिभोगी संजय जैन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार,,शनिवार सुबह 6 बजे रा मटेरियल की चार्जिंग की गई थी। जिसके बाद करीबन 8 बजे फर्नेश की इलेक्ट्रिकल केबल में खराबी होने के कारण फर्नेश की गर्म करने में रुकावट हो गई थी। जिसके बाद केबल को सुधार गया और दोपहर 3.30 बजे फर्नेश को फिर से चालू किया गया। वही 8 घंटों से फर्नेश बंद होने के कारण उसमें मोल्टन मेटल और स्लैग जाम हो गई थी। फर्नेश को फिर से गर्म करने के लिए मोल्टन मेटल और स्लैग को तोड़ने का काम मजदूरों के द्वारा लोहे की बारी से पोकिंग कर रहे थे। जिससे फर्नेश के अंदर की मेटल और गर्म गैस बाहर आने के कारण आस पास खड़े जीएम सहित नियमित कर्मचारी और ठेका मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 8 घंटे बंद फर्नेश चालू करने के कारण से उसमें जमे मेटल और स्लैग को मजदूरों के द्वारा तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें निकलने वाली गर्म गैस के कारण यह घटना होना पाया गया है। जांच पर कारखाना अधिभोगी संजय जैन और कारखाना प्रबंधक उदय सिंह एवं अन्य के द्वारा मानक संचालन प्रकिया का पालन न करना कारखाना में ज्वलंत शील पदार्थ तथा मशीनरी कार्य के दौरान लापरवाही बरतना पाया जाने पर अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना के दौरान घायल लोगों के 1. अनुप चतुर्वेदी GM 2 दुजराम चन्द्रा 3. प्रसन्नजीत राय 4. नीरज सिंह 5. उदय शंकर ओझा 6. सुरेश चन्द्रा 7. बृज किशोर यादव 8. रमेश सूर्यवंशी 9. शंकर यादव 10. राजेन्द्र कुमार 11. शिव कुमार केंवट 12. सरकार सिंह 13. राजेश प्रजापति उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु संस्थान के व्यवसायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया, जहाँ पर प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु रायपुर भेजा जा रहा है। वही GM अनूप चतुर्वेदी और 2 कर्मियों को DRDO हैदराबाद एयर लिफ्ट के माध्यम से भेजा गया है। वही अन्य दो कर्मियों को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद भेजा जाएगा।