फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   ayurvedic doctor misdeed woman who came for treatment in janjgir champa

डॉक्टर ने किया दुष्कर्म: बोला-मैं तुमसे प्यार करता हूं, फिर किया गंदा काम; कमर दर्द का इलाज कराने आती थी महिला

Wed, 07 Jun 2023 12:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jun 2023 12:46 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण वह डर गई और इलाज के लिए जाने से मना कर दिया। पति ने इस बारे में पूछा तो कारण बताया। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
ayurvedic doctor misdeed woman who came for treatment in janjgir champa
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला डॉक्टर के पास कमर दर्द का इलाज कराने के लिए जाती थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे प्यार करने का झांसा दिया। महिला के मना करने पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला और उसके पति की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय 25 साल की एक महिला को अक्सर कमर दर्द रहता था। वह इसके उपचार के लिए अर्वेदिक डॉ. भारतेंदु केशव श्रीवास पास जाया करती थी। 19 मई भी महिला अपने पति के साथ इलाज करने के लिए डॉक्टर के घर गई थी। वहीं पर उसका क्लीनिक भी है। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण वह डर गई और इलाज के लिए जाने से मना कर दिया। पति ने इस बारे में पूछा तो कारण बताया। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को उसके क्लीनिक से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली है। उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed