फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Assault on female junior engineer Team had come to cut the connection for not paying electricity bill in Janjg

महिला कनिष्ठ यंत्री से मारपीट: बिजली बिल नहीं भरने को लेकर कनेक्शन काटने पहुंची थी टीम, शिकायत दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पिसौद में विद्युत वितरण कंपनी मड़वा के कनिष्ठ यंत्री महिला अधिकारी ज्योति कंवर पर गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की गई है।

विज्ञापन
Assault on female junior engineer Team had come to cut the connection for not paying electricity bill in Janjg
महिला कनिष्ठ यंत्री से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पिसौद में विद्युत वितरण कंपनी मड़वा के कनिष्ठ यंत्री महिला अधिकारी ज्योति कंवर पर गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की गई है। टीम गांव के एक उपभोक्ता के पास से बकाया राशि जमा नहीं करने को लेकर बिजली कनेक्शन को काटने के लिए पहुंची हुई थी इस दौरान उपभोक्ता ने विवाद शुरू किया है। वीडियो भी सामने आया है ,महिला अधिकारी ने अजाक थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराकर FIR दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


पीड़िता ज्योति कंवर कनिष्ठ यंत्री ने बताया कि विभाग के कार्य से लाइन काटने और वसूली का काम चल रहा है। ग्राम पिसौद के नंदनी साहू और मनोज साहू दोनों का बिजली का बिल भुक्तान को लेकर कर्मचारियों के साथ गई हुई थी। इस दौरान उपभोक्ता मनोज साहू की बिजली बिल का भुक्तान होने की बात कहने पर वह बिजली बिल नहीं पटाने कि बात करते हुए अश्लील गाली गलौज करने लगा  और मारपीट करने लग मेरे हाथ में रखे मोबाइल फोन को भी छीनने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार लाने की बात कह रहा था। इस बीच मनोज साहू के बेटे ने लोहे का रॉड लेकर आया था। गाली गलौज करते हुए कहा कि जेल जाना पड़े गा तो जाऊंगा आज इसे यही मारकर फेंकने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


वहीं मनोज साहू ने 200 रुपए की  नोटो की एक गद्दी को मेरे ऊपर फेक कर कहने लगा तुम आदिवासी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो कहते हुए गाली गलौज की है। अजाक थाना प्रभारी रणजीत सिंह कंवर ने बताया कि महिला अधिकारी की शिकायत दर्ज की गई है,मामले की जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed