फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   An elderly man troubled by illness committed suicide in Janjgir Champa

Janjgir Champa: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या, ट्रेन की पटरी में लेटकर मौत को लगाया गले

Fri, 17 May 2024 06:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 06:01 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे ट्रैक में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने रेलवे की पटरी में लेटकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचाना सुमीराम धीवर 68 वर्ष के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
An elderly man troubled by illness committed suicide  in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे ट्रैक में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने रेलवे की पटरी में लेटकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचाना सुमीराम धीवर 68 वर्ष के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना नैला चौकी उपथाना की है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार नैला चौकी उप थाना को रेलवे स्टेशन के कर्मचारि से आज शुक्रवार की सुबह करीबन 7.05 बजे सूचना मिली की नैला और अकलतरा डाउन रेलवे के 678/4 खंभे के पास एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक की पटरी में लेट गया जिसे मालगाड़ी के लोको पायलट ने हॉर्न दिया मगर वह नहीं हटा। जिससे रेलवे ट्रेक में सर धड से अलग हो गया है। सिर जोकि रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ और शरीर का बाकी हिस्सा रेल्वे ट्रेक में पड़ा हुआ  है।  सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचाना सरखो निवासी के रूप में होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

 

परिजनों से पूछताछ करने पर बताया की मृतक सुमीराम धीवर जोकि आज शुक्रवार की सुबह करीबन 6 बजे से घर से बिना कुछ कहे निकल गया था। वह लंबे समय से कई प्रकार की बीमार से ग्रसित था, बीमारी ठीक नहीं होने से हमेशा परेशान रहा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed