फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   A young man was trapped in a honey trap and ransom of Rs 17 lakh was demanded in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगी 17 लाख की फिरौती, महिला समेत दो गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Jun 2025 06:31 PM IST
सार

जांजगीर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को हनी ट्रैप में फंसा कर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

विज्ञापन
A young man was trapped in a honey trap and ransom of Rs 17 lakh was demanded in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को हनी ट्रैप में फंसा कर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। घटना 12 जून की है। ग्राम बसंतपुर निवासी बुधराम साहू का बेटा किशन साहू शाम को घूमने निकला था। रात आठ बजे किशन के मोबाइल से उसके पिता को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि किशन को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है और उसका वीडियो बना लिया गया है। वीडियो वायरल न करने और किशन को छुड़ाने के एवज में 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने किशन के साथ मारपीट की और उसके पिता को बार-बार फोन कर पैसे देने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जांजगीर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने महज 6 घंटे में आरोपियों का सुराग लगाते हुए पहरिया के पास खेतों के बीच बने एक बोर मकान से किशन को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अभय कुमार सूर्यवंशी 22 साल और आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू 26 साल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो स्कूटी भी जब्त की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि युवक को सोशल मीडिया के जरिए जाल में फंसाया गया था। फिलहाल पुलिस ने धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed