{"_id":"6845255c705e71ea8c087e2f","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-river-in-janjgir-champa-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा: बेटी-भतीजे की बचाई जान, लेकिन खुद को न बचा पाया लक्ष्मी प्रसाद; नदी में डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा: बेटी-भतीजे की बचाई जान, लेकिन खुद को न बचा पाया लक्ष्मी प्रसाद; नदी में डूबने से हुई मौत
Sun, 08 Jun 2025 11:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:23 AM IST
सार
लक्ष्मी प्रसाद साहू अपनी बेटी श्वेता साहू और भतीजा मनीष साहू के साथ शनिवार की सुबह 7.15 बजे हसदेव नदी में नहाने पहुंचा था।
विज्ञापन
Janjgir-Champa News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के हथनेवरा एनिकट के पास हसदेव नदी में डूबे युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू 38 वर्ष का शव को एसडीआरएफ की टीम ने 22 घंटे बाद शव को घटना स्थल से लगभग 400 मीटर की दूरी से बरामद किया हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, लक्ष्मी प्रसाद साहू अपनी बेटी श्वेता साहू और भतीजा मनीष साहू के साथ शनिवार की सुबह 7.15 बजे नहाने पहुंचा था। दोनों बच्चे हसदेव नदी में नहा रहे थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए, जिसे देख बचाने के लिए लक्ष्मी प्रसाद कूद गया। दोनो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सका और गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई, मगर लक्ष्मी प्रसाद पता नहीं चला। जिसके बाद बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम शनिवार दोपहर 3 बजे पहुंची और हसदेव नदी के अंदर खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण रेस्क्यू बंद किया गया था।
विज्ञापन
वही आज रविवार की सुबह 5.30 बजे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव घटना स्थल से 400 मीटर की दूरी पर नदी के किनारे पानी में शव उताराता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।