{"_id":"679dbf68c78f2719fe0193ca","slug":"a-pickup-vehicle-hit-a-cyclist-an-elderly-person-died-in-the-accident-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत; परिजनों में कोहराम
Sat, 01 Feb 2025 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:00 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लटीया फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Janjgir Champa Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लटीया फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग राम कुमार श्रीवास 65 वर्ष को गंभीर चोट आने पर सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिकअप वाहन और चालक को पुलिस ने हिरासत में लिए है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खोड निवासी राम कुमार श्रीवास साइकिल से अपने घर आ रहे थे, लटिया फाटक के पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। राम कुमार श्रीवास दूर सड़क पर जा गिरे। वहीं, सायकल भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में राम कुमार श्रीवास को चोट आने पर गंभीर हालत में राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने राम कुमार श्रीवास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
विज्ञापन