फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   A husband killed a young man suspecting him of having an illicit relationship with his wife

जांजगीर चांपा: पत्नी संग अवैध संबंध के शक में युवक को दी गालियां, फिर बुरी तरह मारा, इलाज के दौरान मौत

Tue, 20 May 2025 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 May 2025 09:18 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी गोपाल सारथी को उसके घर में दबिश देकर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
A husband killed a young man suspecting him of having an illicit relationship with his wife
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा के वार्ड नंबर 11 रामनगर में आरोपी गोपाल सारथी ने शिव शंकर सारथी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल किया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बलौदा पुलिस ने एक माह पहले मर्ग कायम किया था। एसपी विजय पाण्डेय के निर्देश पर एक माह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, 12 अप्रैल को शिव शंकर सारथी जोकि अपने घर के पास ही घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज कर रहा था। इस बीच आने-जाने वाले लोगों ने गाली गलौज करने से मना भी किया। तभी गोपाल सारथी वहां पर पहुंचा तो शिव शंकर सारथी ने अपनी पत्नी के चरित्र शंका को लेकर गाली देते हुए मारपीट करने लगा। तब गोपाल सारथी ने गुस्से में आकार शिव शंकर के सिर को दीवार में मार दिया और हाथ-मुक्के से पीटने लगा। जिससे शिव शंकर सारथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल बलौदा लेकर परिजन पहुंचे। शिव शंकर के सिर पर अंदरुनी चोट थी। वह ठीक नहीं होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था। जहां रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के दौरान 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बलौदा पुलिस को मर्ग डायरी मिलने पर उसे जांच में लिया गया, जिस पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा होने पर 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान परिजनों ने एसपी कार्यालय जांजगीर में विजय कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। जिसमें हत्या जैसे घटित अपराध होने पर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। तब जाकर बलौदा पुलिस ने गोपाल सारथी को उसके घर में दबिश देकर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed