{"_id":"66ddad167b61f9620102d11e","slug":"11-year-old-boy-drowned-in-son-river-of-janjgir-champa-sdrf-team-engaged-search-in-janjgir-champa-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: जांजगीर चांपा की सोन नदी में बहा 11 वर्षीय बालक, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: जांजगीर चांपा की सोन नदी में बहा 11 वर्षीय बालक, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
Sun, 08 Sep 2024 07:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:26 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सोनादह के सोननदी में नहाने के दौरान नदी में 11 वर्ष के मासूम बालक खेमराज महिलंगे बह गया है। जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बालक की तलाश में एसडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सोनादह के सोननदी में नहाने के दौरान नदी में 11 वर्ष के मासूम बालक खेमराज महिलंगे बह गया है। जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, आज रविवार की सुबह करीबन 9 बजे खेमराज महिलांगे अपने अन्य साथियों के साथ सोन नदी में नहाने को गया हुआ था,सभी नहाने के बाद निकल गए मगर खेमराज नहीं निकल सका। पानी में डूबने की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर सोननदी में तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका घटना की जानकारी बिर्रा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पुलिस टीम पहुंची और बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है खोज बीन की जा रही है 8 घंटे का समय बीत चुका है मगर खेमराज का पता नही चल सका है बताया जा रहा है की बच्चे को मिर्गी की बीमारी है जिसके कारण वह पानी में डूब गया होगा।
विज्ञापन