फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir Champa speeding Mazda vehicle went out of control and overturned

Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार माजदा गाड़ी, नौ लोग घायल; चमत्कारी तालाब में जा रहे थे नहाने

Mon, 05 Feb 2024 01:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में तेज रफ्तार माजदा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत नौ घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Janjgir Champa speeding Mazda vehicle went out of control and overturned
घायलों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकलतरा थाना क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में मोड़ के पास तेज रफ्तार माजदा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी गई। माजदा में 30 लोग सवार होकर चमत्कारी तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। इसमें से एक बच्ची सहित नौ लोगों को चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के मधुवा गांव के रहने वाले सभी 30 लोग सोमवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर से माजदा गाड़ी में सवार होकर मुंगेली जिले के पेंड्री गांव के तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। माजदा गाड़ी चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। पिपरसत्ती गांव पहुंचे थे, तभी गाड़ी चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे की तालाब में माजदा गाड़ी जा पलटी।
विज्ञापन


हादसे से लोगों में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की मदद से माजदा गाड़ी में फंसे लोगो को किसी तरह से बाहर निकाला गया। हादसे में उमेद बाई (45), सविता बाई (34), राधा बाई (70), तेरस बाई (60), बेन बाई (45), निशा कुमारी (8), फूलचंद (55), महावीर कैवर्त (35) और नरेश कुमार (19) घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य लोगों को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी टीएस पट्टावी ने बताया कि घायलों का उपचार सीएचसी अस्पताल में जारी है। आरोपी माजदा गाड़ी चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तालाब से माजदा गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed