{"_id":"63a33e6a32167e2c6e091772","slug":"janjgir-champa-one-student-s-body-found-after-26-hours-search-continues-for-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: 26 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दूसरे की तलाश जारी, पिकनिक मनाने के दौरान नदी में बह गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: 26 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दूसरे की तलाश जारी, पिकनिक मनाने के दौरान नदी में बह गए थे
Wed, 21 Dec 2022 10:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:42 PM IST
सार
बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चीचौली गांव मे पिकनिक मनाने गए आठ में से दो छात्र हसदेव नदी के बहाव मे फंस गए और देखते ही देखते पानी मे डूब गए थे। दोनों युवकों को बचाने के लिए साथियों ने प्रयास किया लेकिन दोनों छात्रों को नदी से नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
नदी से छात्र का शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिला के बलौदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के दौरान बहे दो छात्रों में से एक का शव 26 घंटे बाद बरामद हो गया है। दूसरे की तलाश हालांकि अभी भी जारी है। मंगलवार को आठ छात्र पिकनिक मनाने आए थे।
विज्ञापन
बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चीचौली गांव मे पिकनिक मनाने गए आठ में से दो छात्र हसदेव नदी के बहाव मे फंस गए और देखते ही देखते पानी मे डूब गए थे। दोनों युवकों को बचाने के लिए साथियों ने प्रयास किया लेकिन दोनों छात्रों को नदी से नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी बलौदा पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद नगर सेंना के जवान और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और लगभग 26 घंटों की तलाशी के बाद एक छात्र प्रांजल देवांगन का शव बरामद हुआ। जबकि दूसरे छात्र दिव्यांशु कटाक्कर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जिला के पिकनिक स्पॉट देवरी चिचोली मे मंगलवार शाम पिकनिक मनाने के लिए बलौदा के आठ छात्र हसदेव नदी के किनारे गए थे। दोपहर लगभग तीन बजे प्रांजल देवांगन और दिव्यांश कटकवार नदी में नहाने के लिए गए।
सभी छात्र बलौदा के रहने वाले हैं और प्रांजल देवांगन और दिव्यांश कटकवार 11 वी कक्षा के छात्र थे। घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।