फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   young man who was going to give Rs 30000 to his elder mother was robbed in Jagdalpur

Jagdalpur: बड़ी मां को 30 हजार रुपये देने जा रहे युवक से साथ लूटपाट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 08:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 May 2025 08:58 PM IST
सार

जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र में 24 मई को एक युवक अपनी बड़ी माँ को पैसे देने के लिए जा रहा था कि पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे रोककर उसके पास रखे 30 हजार रुपये व फोन छीनकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
young man who was going to give Rs 30000 to his elder mother was robbed in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र में 24 मई को एक युवक अपनी बड़ी माँ को पैसे देने के लिए जा रहा था कि पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे रोककर उसके पास रखे 30 हजार रुपये व फोन छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, जहाँ पुलिस ने 24 घंटे के अंतराल में आरोपी को धर दबोचा, जहाँ पुलिस को आरोपियों के पास से 5 हजार रुपये नगद व मोबाईल फोन को जब्त किया गया। 

विज्ञापन


मामले के बारे में नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया गया कि 24 मई को प्रार्थी हेमंत भतरा 21 साल निवासी ग्राम भैंसाबेडा जिला नवरंगपुर उड़ीसा के द्वारा अपनी बड़ी माँ से लिये गए उधार  30 हजार रूपये को वापस देने के लिये मो.सा.से धोबीगुड़ा जा रहा था कि तारापुर और पाईकपाल के बीच प्रार्थी के मोटर सायकल को आरोपियों के द्वारा ओवरटेक कर मोटर सायकल को रास्ते में रोककर धमका कर प्रार्थी के जेब में रखे 30 हजार रूपये एवं  मोबाईल फोन को लुट कर फरार हो गए, मामले की रिपोर्ट नगरनार थाने में दर्ज किया गया, जहाँ  फरार आरोपी की पतासाजी के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठित किया गया, जांच के दौरान आरोपीयो को पकड़कर पुछताछ किया गया, जिसमें छोटु बघेल उर्फ नानी बाबु 27 साल निवासी बालीकोंटा थाना परपा व कुणाल डहरिया 22 साल निवासी ग्राम तारापुर माहरा पारा थाना नगरनार के द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात कही गई, आरोपीयों के कब्जे से 5 हजार रूपये, मोबाईल एवं घटना में उपयोग किये गए मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया,  आरोपियों ने बताया कि लुट के बाकी पैसे को शराब व जुआ खेलकर खर्च कर दिए है, आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed