फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Worker dies after getting stuck in conveyor belt family and employee union accuse management of negligence

जगदलपुर: कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी की मौत, परिजनों और कर्मचारी यूनियन का प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 02:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Nov 2025 02:21 PM IST
सार

जगदलपुर में एनएमडीसी बचेली प्लांट में मंगलवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जहां स्क्रीनिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही प्लांट में अफरा तफरी फैल गई।

विज्ञापन
Worker dies after getting stuck in conveyor belt family and employee union accuse management of negligence
कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में एनएमडीसी बचेली प्लांट में मंगलवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जहां स्क्रीनिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही प्लांट में अफरा तफरी फैल गई, वही इस घटना के बाद से प्लांट में शोक की लहर दौड़ गई,वही इस हस्तन के बाद परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया है,  इस हादसे से प्लांट में कर्मचारियों ने सुरक्षा से लेकर लापरवाही का आरोप भी लगाया है, वहीं घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि हादसा डिपॉजिट नंबर-05 में  हुआ, जब कर्मचारी शिव कुमार ड्यूटी पर काम कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर परिजन और कर्मचारी यूनियन ने एनएमडीसी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं बचेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed