फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Woman beaten to death with a stick for tearing ration card police arrested accused and sent him to jail in Ja

Jagdalpur: राशन कार्ड फाड़ने पर महिला की डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 28 Jan 2025 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 08:03 PM IST
सार

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के थाना कटेकल्याण ने एक युवक ने एक महिला की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि महिला की नातिन ने आरोपी की बुआ का खेलने के दौरान डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Woman beaten to death with a stick for tearing ration card police arrested accused and sent him to jail in Ja
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के थाना कटेकल्याण ने एक युवक ने एक महिला की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि महिला की नातिन ने आरोपी की बुआ का खेलने के दौरान डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कटेकल्याण थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने बताया कि आरोपी जोगा मरकाम की एक मुँहबोली बुआ देवे मड़कामी है, वही पास के घर में बुधरी पोडियामी की नातिन ने खेलने के दौरान देवे मड़कामी के राशन कार्ड को फाड़ दिया, इस बात से आरोपी जोगा मरकाम काफी नाराज था, आरोपी ने बताया कि बुआ अंधी होने के साथ ही अकेले रहती थी, इसके अलावा अब उसे राशन का सामान भी नही मिलेगा। 
विज्ञापन


इसी बात से गुस्से में चल रहा था, 26 जनवरी को देवे मड़कामी के घर में बुधरी बैठकर बात कर रही थी, उसी दौरान आरोपी जोगा अपनी बुआ के घर आ पहुँचा, जहाँ किसी बात के चलते आरोपी ने बुधरी को राशन कार्ड फाड़ने की बात को लेकर विवाद करने लगा, महिला के द्वारा अपनी बात रखने पर आरोपी ने पास में रखे डंडे से बुधरी के उपर डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला बुधरी की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया, जहाँ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed