{"_id":"64678915c51388c871083856","slug":"weather-update-thunderstorm-after-unseasonal-rains-in-jagdalpur-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: जगदलपुर में बेमौसम बारिश के बाद आंधी का तांडव, कई जगह गिरे पेड़ तो कहीं मची तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: जगदलपुर में बेमौसम बारिश के बाद आंधी का तांडव, कई जगह गिरे पेड़ तो कहीं मची तबाही
Fri, 19 May 2023 08:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 08:13 PM IST
सार
जगदलपुर में बेमौसम बारिश और आंधी की वजह से लोगों को काफी दिक्क्त हो रही है। कई इलाकों में पुराने पेड़ धराशायी हो गए हैं।
विज्ञापन
आंधी के बाद तबाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमौसम बारिश के साथ आई आंधी ने शहर के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। तेज हवाओं की वजह से शहर के कई इलाकों के पुराने पेड़ धराशायी हो गए हैं। तो वहीं फुटपाथ में संचालित कई दुकानों के छप्पर और शेड उखड़ गए। प्रतिष्ठानों में लगे ग्लो साइन बोर्ड भी धराशाही हो गए। तेज हवाएं अपने साथ सब कुछ उड़ा ले जाने को अमादा थी।
दोपहर ढाई बजे के बीच रूक-रूककर तेज और हल्की बारिश-आंधी तूफान का दौर जारी रहा। जिसके कारण आधे शहर की बिजली दोपहर बाद से गोल है। बताया जा रहा है कि आंधी की वजह से बिजली के पोल के साथ हाइटेंशन वॉयर टूट कर बिखर गए है। जिसके चलते शहर का ब्राम्हण पारा, सर्किट हाऊस रोड, महावीर चौक, मेन रोड, कुम्हार पारा, महारानी वार्ड, आदि जगहों में रात करीब 10 बजे तक बिजली बहाल की संभावना है।